भनपुरी स्थित प्राइवेट स्कूल में 15 लाख के गबन का खुलासा हुआ है। स्कूल की महिला कैशियर ने 2015 से 2019 के बीच बच्चों की फीस के पैसों का गोलमाल किया। स्कूल की ऑडिट रिपोर्ट में पैसों के गबन का पता चला। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। पुलिस ने जांच के बाद कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से युवती को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक भनपुरी रामेश्वर नगर में मनोज वर्मा का प्रगति विद्यालय है। उनके स्कूल में क्रिंजल दुबे (25) कैशियर थीं। पुलिस की जांच में पता चला है कि कैशियर ने 2015 से 2019 के बीच छात्रों से वसूली गई फीस में से कुल 14.41 लाख रुपए का गबन कर दिया। स्कूल प्रबंधन द्वारा किए गए ऑडिट में इसका खुलासा हुआ। उसके बाद प्रबंधन के जिम्मेदारों ने कैशियर से पूछताछ की। कैशियर ने पैसे लेने की बात स्वीकारते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पूरी रकम लौटा देंगी। पर कई दिनों तक लगातार तकादे के बावजूद कैशियर ने पैसे नहीं लौटाए, तब पुलिस में केस दर्ज कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hn2fwT
via
Comments
Post a Comment