Skip to main content

1.44 लाख किसानों को 1 को मिलेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को प्रदेश सरकार ने चार किस्तों में बोनस का पैसा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत देन की बात कही थी। राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ फसल की बोनस की तीसरी किस्त जारी करने जा रही है। जिले में यह राशि 1 लाख 44 हजार 864 किसानों को मिलेगी, जिससे बाजार में रौनक बढ़ेगी। बोनस की तीसरी किस्त मिलने की जितनी प्रतीक्षा किसान कर रहे हैं। उससे कहीं अधिक व्यापारी कर रहे हैं। क्योंकि मार्च के बाद से कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन से प्रभावित व्यापार की भरपाई दिवाली त्योहार में होने वाली ग्राहकी से होगी। किसानों के पास रकम का अभाव है जो एक नवंबर को धान बोनस की मिलने वाली तीसरी किश्त से दूर हो जाएगी। चार किस्तों में मिलने वाले बोनस की तीसरी किस्त के लिए किसान काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इससे उन्हें निजात मिल जाएगी।
व्यापारियों ने कहा कि मार्च के बाद से कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन से प्रभावित व्यापार की भरपाई दिवाली त्यौहार में होने वाली ग्राहकी से होने की पूरी संभावना है। कुछ दिनों से बाजार खोलने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा की गई पहले से व्यापारियों ने थोड़ी राहत महसूस की है। किसानों को बोनस का पैसा दीवाली से पहले मिलने व्यापार में उछाल आएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ आर ए खान ने कहा कि राज्य स्थापना के दिन किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

इतने किसानों को मिलेगा लाभ

  • बस्तर - 24895
  • बीजापुर - 9889,
  • दंतेवाड़ा - 3259
  • कांकेर - 67116
  • कोंडागांव - 28059
  • नारायणपुर - 3684
  • सुकमा - 7962

सवा लाख किसानों को 110 करोड़ 86 लाख
जानकारी के मुताबिक बोनस की तीसरी किस्त में किसानों को 110 करोड़ 86 लाख रूपए बस्तर संभाग के किसानों को दिए जाएंगे। इस बोनस की राशि का सबसे अधिक फायदा कांकेर और कोंडागांव जिले के किसानों को मिलेगा। तीसरे नंबर पर बस्तर जिले के किसान हैं जो बोनस की इस तीसरी किस्त से इस बार त्योहार मनाए पाएंगे। इसके अलावा अन्य जिलों के किसान भी बोनस मिलने से परिवार के साथ यह त्यौहार मना पाएंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले दो किस्तों में करीब 223 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35DLE06
via

Comments