Skip to main content

132 नए केस, पुलिस कप्तान समेत 13 और जवान पॉजिटिव

गुरुवार को जिले में छठवीं बार पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा सौ को पार गया। जिले में मिले कुल 132 मरीजों में ताड़ोकी थाना के 11 व पखांजूर थाना के एक पुलिस जवान के साथ ही जिले के एसपी भी पॉजिटिव पाए गए। इधर चारामा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। धनेलीकन्हार अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया है।
कांकेर एसपी एमआर अहिरे को बुखार की शिकायत होने के बाद उन्होंने लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट में टायफाइड होना बताया गया। लेकिन टायफाईड के कोई लक्षण नहीं थे। और न ही उन्हें लंबे समय से बुखार आ रहा था। हाल ही में ही बुखार आया था। सीएमएचओ कांकेर ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए एसपी में दिख रहे लक्षण के आधार पर कोरोना की जांच कराई। एंटीजेन टेस्ट में एसपी को पॉजिटिव पाया गया।

कच्चे में किराना व्यापारी के परिवार में 10 पॉजिटिव
कच्चे में किराना व्यापारी के परिवार में नौकर समेत कुल 10 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इस परिवार का एक सदस्य अपना इलाज कराने दुर्ग गया था। जहां हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कच्चे में पूरे परिवार की जांच की गई। इसमें व्यापारी समेत परिवार के 7 सदस्य व दुकान के 3 नौकरों को पॉजिटिव पाया गया है। किराना दुकान बंद कर परिवार के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

सैल्समेन संक्रमित, 80 ग्रामीणों को बांटा राशन
दमकसा की सरकारी राशन दुकान का सैल्समेन किशन सोनी सुरक्षा के मद्देनजर स्वयं से जांच कराने पर पॉजिटिव पाया गया। वह 6 अक्टूबर को अपनी जांच कराने दमकसा अस्पताल पहुंचा जहां एंटीजेन टेस्ट में उसे निगेटिव पाया गया। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। जिससे वह फिर से दुकान पहुंच राशन वितरण करने लगा। 8 अक्टूबर को आरटीपीसीआर में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट देख सकते में आए सैल्समेन का कहना है उसे बताया भी नहीं गया था कि उसका आरटीपीसीआर सैंपल भी भेजा गया है। यदि यह बताया जाता तो वह स्वयं क्वारेंटाइन होकर घर पर रहता। पिछले दो दिन में वह 80 ग्रामीणों को राशन बांट चुका है। सैल्समेन को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

शहर में मिले 24 पाजिटिव केस
ऴशहर में कुल 24 पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें मांझापारा में 2, अलबेलापारा में 2, टिकरापारा में 4, सिविल लाईन में 1, महादेव वार्ड में 1, शीतलपारा में 1, भंडारीपारा में 1, सिंगारभाट में 2, श्रीराम नगर में 4, माहुरबंद पारा में 5 तथा राजापारा में एक पाजिटिव पाया गया है।

क्वारेंटाइन हो जाएं संपर्क में आए लोग: एसपी
एसपी कांकेर एमआर अहीरे ने कहा कि मैं कहां से कोरोना संक्रमित हुआ यह स्पष्ट नहीं है। जो लोग मेरे संपर्क में आए है वे एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन में चले जाएं। यदि कोई लक्षण दिखता है तो प्राथमिकता से अपनी जांच कराएं। किसी और को संक्रमित होने से बचाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I89M2N
via

Comments