Skip to main content

इम्यूनिटी पाॅवर बढ़ाने का कारोबार आठ महीने में ही 100 गुना बढ़ा


कोरोना से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा प्रचार इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाली चीजें खरीदने के लिए किया गया। इसका जबरदस्त असर हुआ।

कोरोना से पहले इम्युन सिस्टम बढ़ाने वाली दवा और अन्य चीजों का 5 लाख का कारोबार भी मुश्किल से होता था, लेकिन केवल अप्रैल से सितंबर-अक्टूबर तक 5 करोड़ के च्यवनप्राश और विटामिन सी की गोलिया बिक गईं।

मल्टी विटामिन गोलियां, काढ़ा, बच्चों को दूध में मिलाकर पिलाने वाले पावडर भी खूब बिके। आमतौर पर च्यवनप्राश की बिक्री केवल ठंड के दिनों में बढ़ती है, लेकिन इस बार गर्मी और बारिश के सीजन में भी तगड़ा बिजनेस हुआ।

इस बीच कुछ दिनों के लिए ऐसा भी आया जब विटामिन सी की गोलियों के साथ-साथ च्यवनप्राश जैसे प्रोडक्ट की बाजार में कमी आ गई थी।
बाजार को देखते हुए कारोबारियों ने इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए छह महीने के दौरान कई तरह के नए प्रोडक्ट भी लांच किए , जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया।

खासतौर पर हल्दी दूध, तुलसी दूध, अजवाइन, सौंफ चाय, सोया आधारित चाय, काढ़ा, च्यवनप्राश, शहद, आइसक्रीम, लेमनग्रास चाय, कश्मीरी कहवा, हर्ब एंड सीड ब्रेड, विटामिन सी से भरपूर रसभरी, जिंजर दूध से लेकर स्पेशल इम्यून खिचड़ी जैसे प्रोडक्ट बाजार में अभी भी बिक रहे हैं। रायपुर के थोक कारोबारियों ने बताया कि कोरोना में ऑनलाइन भी इस तरह के प्रोडक्ट सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

इनमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे गिलोय, अश्वगंधा और तुलसी के प्रोडक्ट के साथ ही विटामिन सी के प्रोडक्ट लगातार सर्च होते रहे।

बच्चों के लिए इस खास प्रोडक्ट की बिक्री
बच्चों में इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाले प्रोडक्ट की बिक्री भी खूब हुई। बच्चों के लिए हल्दी दूध, बटरस्कॉच दूध, स्पेशल किड्स चाय जिसमें गेहूं, जौ, चीनी, विटामिन सी और डी के साथ 14 तरह के न्यूट्रिशियंस को शामिल करने का दावा किया जाता है, उनकी जबरदस्त बिक्री हुई।

कंपनियां दावा कर रही हैं कि इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसी तरह कई कंपनियों ने च्यवनप्राश आइसक्रीम और हल्दी मिक्स आइसक्रीम को भी बाजार में उतारा गया, इनकी खूब बिक्री हुई।

बोतलबंद पानी बेचने वाली एक बड़ी कंपनी ने अतिरिक्त मिनरल्स वाले पानी की शुरुआत की, जिसे कोरोना काल में पसंद भी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Business to increase immunity power increased 100 times in eight months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jw6UcV
via

Comments