Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मंगलवार को हुए चुनाव में प्रकाश अरोड़ा गुट ने कब्जा कर लिया है। प्रकाश अरोड़ा गुट के 9 उम्मीदवार जीते हैं, जबकि अनूप लखोटिया गुट के सिर्फ दो ही उम्मीदवार जीत पाए। रात 10.30 बजे चुनाव पदाधिकारी प्रवीण लोहिया ने मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की। प्रकाश अरोड़ा गुट के विजेता उम्मीदवारों में महेश बरेजा को 115 वोट, अमरचंद बेगानी को 106, कमल जैन व प्रमोद सारस्वत को 100-100, प्रकाश अरोड़ा को 93, हैप्पी किंगर को 85, उमाशंकर कनोडिया को 80, सौरभ कटारुका को 77 और बृजेश जालान को 73 मत मिले। उधर, अनूप लखोटिया को 102 और विनय मिड्डा को 97 मत मिले हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय उम्मीदवारों को माला पहनाकर बधाई दी गई।

चार मतदाताओं के मतपत्र अवैध घोषित
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रिकॉर्ड मतदान हुआ। 11 सदस्य कार्यकारिणी के लिए 145 मतदाताओं में से 142 ने मतदान किया। शाम 6 बजे तक मत डाले जाते रहे। चुनाव अधिकारी प्रवीण लोहिया व सह चुनाव पदाधिकारी विवेक मोहता की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। इससे पहले जूम एप से आमसभा हुई। अध्यक्ष अनिल जालान ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया।

उपलब्धियां गिनाईं... पुरानी कार्यकारिणी ने कार्याें की रिपोर्ट दी

मानद सचिव विक्रम खेतावत ने कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और अपनी उपलब्धियां गिनाई। समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी गई। ट्रांसपोर्ट समिति, शिक्षा समिति, श्रम नियोजन समिति, मनोरंजन समिति, पंचायत समिति और बैंक फाइनेंस समिति के कार्यकलापों की सराहना की गई। निर्णय लिया गया कि नई सदस्यता शुल्क और नए सदस्यों के लिए कार्यकारिणी सहित कस्टोडियन कमेटी की स्वीकृति लेना अनिवार्य कर दिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने भी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी और कुछ सुझाव भी पेश किए जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prakash Arora faction occupies Jharkhand Wholesale Clothing Association, only 9 candidates of Group and Lakhotia faction won


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ft10A
via IFTTT

Comments