Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। राज्य में मंगलवार को 1123 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे अधिक 319 संक्रमित रांची में पाए गए। वहीं 12 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें रांची के 5, जमशेदपुर के 3, बोकारो के दो, धनबाद-रामगढ़ से एक-एक व्यक्ति हैं।

ठीक होने वालों की संख्या एक बार फिर संक्रमितों से अधिक रही। रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप समेत विभिन्न जिलों से 1295 मरीज ठीक हुए। इनमें रांची के 517 लोग हैं। इधर, रिम्स के कोविड आइसीयू में भर्ती शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम है। विशेष निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। वे हार्ट, बीपी अौर शुगर के भी मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1123 new corona patients in Jharkhand, 12 infected people dead, Education Minister admitted in RIMS on oxygen support


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kYP8Au
via IFTTT

Comments