Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रमों के साथ खुशी मनाई। भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाईक की अगुवाई में ग्रामीणों के बीच कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश का वितरण किया गया। पौधारोपण भी किया गया। नरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच के कारण आज देश विकास कर रहा है। भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष प्रदीप बढ़ाईक, महामंत्री वेद प्रकाश प्रधान, राजू मेंहर, महेश मेहर, राजू बाघवार, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, राखी देवी उपस्थित थी।

बोलबा में मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया

बोलबा| सेवा सप्ताह के छठे दिन मालसाड़ा पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक और पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। बूथ लेबल कार्यकर्ताओं के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाने से ही पर्यावरण संतुलित रह सकता है।

कोलेबिरा- नवाटोली में चिकित्सा शिविर आज

भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मण्डल द्वारा 20 सितंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर महेन्द्र भगत लोगों का इलाज करेंगे। यह कार्यक्रम नावाटोली पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया है। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन को पार्टी के द्वारा 14 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उसी के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। लोगों से शिविर में इलाज कराने की अपील की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJPers did plantation in typical Itangar, conscious to avoid corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPLlDo
via IFTTT

Comments