1962 में भारत चीन युद्ध, 1965 एवं 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले भारतीय सेना के महान योद्धा सिमडेगा बुधरा टोली निवासी पूर्व सैनिक लुथर केरकेट्टा का 94 वर्ष के उम्र में शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे सिमडेगा पेंशनर समाज के संरक्षक भी थे। वे 94 वर्ष की आयु में भी लॉकडाउन से पूर्व तक प्रति दिन पेंशनर समाज के कार्यालय में आकर अन्य पेंशनरों को सहयोग करते थे। वे हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के संस्थापक सदस्य एवं हॉकी संघ के पूर्व सदस्य भी रहे थे।
वे हॉकी के बहुत बड़े प्रशंसक थे और जिला के हॉकी के विकास के लिए हमेशा मार्गदर्शन दिया करते थे। हाॅकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने कहा इनकी भरपाई करना असंभव है। इनके निधन पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष इग्नेस तिर्की, ख़रीस्टोफर लकड़ा, ग्लोरिया सोरेंग, मुनिया देवी, ज्योति लकड़ा, निर्मला तिग्गा, कपलेस डुंगडुंग, नाथून सिंह, एतवा मांझी, सुसाना बडिंग, तेरेसा मिंज, सेलेस्टिना बा, सेमरेन कीड़ो, रामकैलाश राम आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hNjgfS
via IFTTT
Comments
Post a Comment