जिला परिषद बाेर्ड की बैठक 16 सितंबर काे हाेगी। पिछली बैठक इसी वर्ष 11 जनवरी काे हुई थी। यानी अब 8 महीने के बाद बैठक रखी गई है। इस बीच 30 अप्रैल और 16 जून काे भी बैठक आमंत्रित की गई थी, लेकिन काेराेना के कारण नहीं हाे सकी। जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने बुधवार काे बताया कि बैठक न्यू टाउन हाॅल स्थित बहुद्देश्यीय भवन में दिन के 11 बजे से हाेगी।
परिषद अध्यक्ष राॅबिन गाेराई ने बैठक बुलाने का प्रस्ताव भेजा था। निर्वाचित और आमंत्रित सदस्याें काे मिलाकर जिप बाेर्ड में कुल 48 सदस्य हैं। बैठक में इनके अलावा विभिन्न विभागाें के प्रतिनिधि और मीडियाकर्मी भी रहेंगे। यानी 60-65 लाेग आ सकते हैं। ऐसे में जिप सभागार में बैठक रखने पर साेशल डिस्टेंस का पालन संभव नहीं था। इसलिए जगह बदली गई है। इस संबंध में सभी सदस्याें काे पत्र और दूरभाष के जरिए सूचना भेज दी जाएगी।
परिषद की परिसंपत्तियाें के उपयाेग पर रहेगा जाेर
जिप के सीईओ सह डीडीसी ने कहा कि बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है। सदस्याें के क्षेत्र में विकास याेजनाओं के क्रियान्वन और परिषद की परिसंपत्तियाें की उपयाेगिता पर जाेर रहेगा। लुबी सर्कुलर राेड में जिप के आवास के पास और हीरापुर पानी टंकी के पास परिषद की जमीन खाली है। इन जगहाें पर पीपीपी माॅडल पर माॅल बनाने का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। सहमति बनेगी, ताे बहुद्देश्यीय उपयाेग के तहत मार्केट काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से विकास याेजनाओं के लिए राशि की मांग भी एजेंडे में शामिल की जाएगी।
सबकी होगी थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनना जरूरी
बाेर्ड की बैठक में काेराेना के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में आनेवाले सदस्याें की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सबके लिए मास्क पहनना जरूरी हाेगा। सेनेटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। सदस्य दूरी बनाकर बैठेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZlqgdE
via IFTTT
Comments
Post a Comment