सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्त कार्य अवधि को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारी सेवा नियमावली 56 और 48 के आधार पर कर्मचारियों को 30 वर्ष की सेवा या 50-55 की उम्र जो सबसे पहले हो उसे सेवानिवृत्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। साहू ने कहा कि देश में 48 लाख कर्मचारियों का हक को छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। साथ ही 2004 में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से हटाकर नई पेंशन योजना में जोड़ा गया। वहीं 1 जनवरी 2020 से 1 जनवरी 21 तक महंगाई भत्ते पर भी रोक लगा दी गई है। कहा कि केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं में रिक्तियां पदों को भरने के बजाय उसे निजीकरण के हाथ में सौंप रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3micCSA
via IFTTT
Comments
Post a Comment