Skip to main content

Jharkhand daily news

इटकी के प्रेमनगर के पास व्यवसायी से रंगदारी लेने पहुंचे पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में लापुंग थाना क्षेत्र के दोलैचा निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू जायसवाल और लव बारला शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस को पिस्टल और गोली के अलावा नक्सली साहित्य मिला है। पुलिस पूछताछ में उग्रवादियों ने बताया कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर वे बेड़ो के व्यवसायी दीपक केसरी से 10 लाख रुपए रंगदारी लेने गए थे।

कबूला... पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर आए थे

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि व्यवसायी रंगदारी मांगे जाने की सूचना पहले ही दे चुके थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ा है। थाना से ही सादे लिबास में पुलिस का एक जवान बैग में नोट का बंडल लेकर उग्रवादी को पैसा देने पहुंचा था। इस दौरान अन्य जवान आसपास में मौजूद थे। जैसे ही उग्रवादी रुपए से भरा बैग लेने के लिए पहुंचे, पुलिस ने पकड़ लिया।

कई दिनों से फोन कर मांग रहा था रंगदारी

व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि कई दिनों से लगातार उग्रवादी फोन करके 10 लाख रुपए रंगदारी मांग रहे थे। लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उग्रवादियों ने 3 बार में पैसा देने कहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33aSF8G
via IFTTT

Comments