प्रखंड के गोंदा डैम की ओर से सुबह में भारी वाहनों का परिचालन से लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर मॉर्निंग वॉक करने वालोें के लिए जान का जोखिम बना हुआ है। ग्रामीणों ने सुबह 4 बजे से 8 बजे तक स्थानीय पुलिस-प्रशासन से भारी वाहनों का परिचालन पर नो एंट्री लगाने की मांग की है। मॉर्निंग वॉक पर आने वाले कटकमदाग के जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार राणा सहित कई युवाओं ने बताया कि अहले सुबह से गोंदा डैम की भीड़ पर आस-पास गांव के सैकड़ों लोगों का भ्रमण होता है।
इस बीच बड़ी गाड़ियां जब गुजरती है तो अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। डैम की भीड़ से होते जहां युवा वर्ग के लोग दौड़ लगाते हैं, वहीं बुजुर्ग, महिलाएं व किशोर वर्ग के बच्चे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। इस मार्ग पर ग्राम लूटा, सलगावां, नावाडीह, कदमा के अलावा कटकमदाग, बांका, बानादाग, पसई के ग्रामीण सुबह में भ्रमण के लिए आते हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि जब गोंदा डैम डीबीसी के नियंत्रणधीन था। तब डैम के भीड़ से बैलगाड़ियों का गुजारना भी नामुमकिन हुआ करता था। डैम के दोनों छोर पर गेट बना हुआ था। गेट में सिकड़ लगाकर ताला जड़े होते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hnSVoM
via IFTTT
Comments
Post a Comment