अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार ने ठेठईटांगर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यों से संबंधित प्रखण्ड कार्यालय में बैठक की। अनुमंडल पदाधिकारी ने नोटिस, तामिला, पंजी टू का सुधार, मुटेशन, जमाबन्दी, प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, चैकीदार, बंदोबस्ती, अतिक्रमण, रेन बसेरा, बेदखली, नजारत व अन्य अभिलेखों एवं कार्यों की समीक्षा के साथ विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। ठेठईटांगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा जामपानी के समीप किये जा रहे वाहन चेकिंग कार्य का भी जायजा लिया।
वाहन जांच में शामिल सड़क सुरक्षा टीम के आईटी मैनेजर एवं आईटी सहायक से कहा सड़क सुरक्षा के साथ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना लें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वाहन को जब्त करते हुए थाना को सुपुर्द करने की भी बात कही। वाहन जांच के साथ लोगों को जागरूक भी करें। उन्होंने प्रखंड के उर्वरक के दुकानों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच सही मूल्य पर उवर्रकों का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। अवैध वसूली करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZUYHrX
via IFTTT
Comments
Post a Comment