Skip to main content

Jharkhand daily news

नवंबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर कोरोना का सेकेंड वेव आ सकता है। इसे ध्यान में रखकर टीएमएच में तैयारी शुरू कर दी है। हर बेड तक आक्सीजन पाइप की व्यवस्था की जा रही है। उन प्वाइंट को भी अपडेट किया जा रहा है जहां मरीज व उनके परिजनों को सहुलियत हो। कहना है टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेस के सलाहकार सह टीएमएच के कोविड हेड डाॅ. राजन चौधरी का। वे शनिवार को कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन की ओर से टेली कान्फ्रेंसिंग में बातचीत कर रहे थे। मौके पर चीफ कुलवीन सुरी व हेड रुना राजीव कुमार उपस्थित थीं। डाॅ. चौधरी ने कहा कि सेकेंड वेव के वायरस कमजोर होंगे या फिर खतरनाक इसकी जांच जारी है

बकौल डाॅ. राजन टीएमएच में पिछले सप्ताह शनिवार तक कोरोना के 242 मरीज एडमिट हुए। इस सप्ताह शनिवार तक 201 मरीज आए। पिछले सप्ताह 246, इस सप्ताह 217 मरीज डिस्चार्ज हुए। रिकवरी रेट भी पिछले सप्ताह के 81.12 के मुकाबले 82.38 हुआ है। तीन सप्ताह पहले आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी रेट 30% जो घटकर अभी 18.49% हो गई है। एंटीजन टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट भी 9% से घटकर 5.91% पहुंचा है। डेथ रेट में भी गिरावट आई है। तीन सप्ताह पहले तक टीएमएच में कुल मरीजों में 9% की मौत हुई थी, जो घटकर 6.14% हुई है।

टीएमएच विश्वास एप से मिलेगी कोरोना मरीजों की जानकारी

डाॅ. राजन चौधरी ने कहा - टीएमएच में भर्ती कोरोना मरीजों की जानकारी आसानी से मिलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मरीजों के एडमिट होने के समय जो नंबर देते है उसपर हर दिन मरीज की जानकारी परिजनों को दी जाएगी। कॉल सेंटर से परिजन सातों दिन 24 घंटे जानकारी ले सकते हैं। हाल में एक मरीज के शव को पहले निगेटिव व बाद में पॉजिटिव कह रास्ते से बुलाने पर कहा - यह मामला कम्यूनिकेशन गैप का नहीं बेस्ट कम्यूनिकेशन का है। गाइडलाइन के अनुसार मरीज का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने पर शव दे दिया पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल जानकारी परिजनों को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second wave of Corona may come again in November, ongoing preparation to deliver oxygen pipe to every bed in TMH


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HwGjzf
via IFTTT

Comments