विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद प्रखंड के मनरेगा कर्मी 46 दिन बाद लौटकर प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान दिए।योगदान देनेवाले मनरेगा कर्मी बीपीओ मोहम्मद हाशिम अंसारी,जेई अखिलेश तिवारी,एई मोहम्मद बखतेयार आलम, सहायक लेखा असलेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक भिखारी राम, प्रदीप रंजन, सुमन कुमार, मोहम्मद मौसदीन रजा एवं उदय प्रसाद ने अपना योगदान 10 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में दिया।
इस दौरान कनीय अभियंता असलेश तिवारी ने कहा कि संबंधित विभाग के माननीय मंत्री से वार्ता में कहा गया कि आप लोगों की मांगे एक महीने बाद पूर्ण की जाएगी। और वैश्विक महामारी कोरोनावायरस काल में आप लोग अपना अहम योगदान दिए हैं और जितना दिन हड़ताल पर रहे हैं उसका भी तनख्वाह दी जाएगी। उसी अनुसार हम लोगों ने वापस आकर प्रखंड कार्यालय में योगदान दिए।इधर मनरेगा कर्मियों को हड़ताल पर जाने के कारण प्रखंड में काफी योजनाएं लंबित रह गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sty2N
via IFTTT
Comments
Post a Comment