Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र गढ़वा- मझिआंव मुख्य पथ स्थित बकोईया गांव में शुक्रवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल के आमने सामने के टक्कर में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित लोहरपुरवा गांव निवासी सह मझिआंव थाना चौकीदार शंकर पासवान के 19 वर्षीय पिंटू कुमार पासवान के रूप में हुई। वहीं दुर्घटना के बाद पिंटू को लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया।

जहां उपस्थित डॉ शमशेर सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिंटू कुमार पासवान स्पलेंडर मोटरसाइकिल से गढ़वा से अपने घर की ओर आ रहा था।वही मझिआंव से ब्लैक कलर का बुलेट मोटरसाइकिल गढ़वा की ओर जा रहा था। इसी बीच बकोईया गांव में दोनों की आमने-सामने में टक्कर हो गई । घायल पिंटू खतरे से बाहर बताया जा रहा है, माथा में गंभीर चोट के कारण उसे डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkOSPn
via IFTTT

Comments