कोल्हान आयुक्त डॉ मनीष रंजन ने बताया कि प. सिंहभूम अंतर्गत टोंटो प्रखंड के बंबेबासा और चक्रधरपुर के पोटका क्षेत्र में किसानों का सहकारिता और स्वयं सहायता समूह बनाकर 30 से 50 एकड़ में सभी प्रकार की सब्जी खेती होगी। इससे कृषक व्यावसायिक स्तर पर भी अपनी खेती को ऊपर ले जा सकें जिससे उनको अधिक से अधिक मुनाफा हो सके।
आयुक्त सोमवार को जिला समाहरणालय में आयोजित बैठक के उपरांत बोल रहे थे। कहा-अधिक रिटर्न देने वाली शिमला मिर्च, मिर्च, गोभी जैसी सब्जियां उपजाने के लिए आवश्यक लागत प्रदान की जाएगी, साथ में प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जायेगा। जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रोबेशनर आईएएस पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kWR7oU
via IFTTT
Comments
Post a Comment