मनीफीट गुरुद्वारा में प्रधान पद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को गुरुद्वारा के प्रधान चरण सिंह के बारीडीह विजया गार्डेन स्थित घर पर कुछ लोगों ने हमला किया। उनके घर पर जाकर हिसाब-किताब मांगा। उन्हें धमकी देते हुए घर में गमला आदि में तोडफोड़ की।
बीमार चरण सिंह किसी तरह से मनीफीट गुरुद्वारा पहुंचे और इसकी जानकारी पांच सदस्यीय कमेटी को दी। चरण सिंह ने हमला करने का आरोप प्रधान पद के उम्मीदवार गुरमेज सिंह के साथियों पर लगाया है। हालांकि इस संबंध में किसी ने भी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की है। चरण सिंह के मुताबिक शारीरिक रूप से असहाय होने पर उन्होंने सीजीपीसी को लॉकडाउन तक गुरुद्वारा कमेटी का देखभाल का जिम्मा पांच सदस्यीय कमेटी को दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i6GrCb
via IFTTT
Comments
Post a Comment