प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने मनरेगा कर्मियों के साथ विशेष बैठक किया। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने सभी मनरेगा कर्मियों को कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जिन जिन पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है या जो कार्य लंबित हैं उसे अविलंब पूर्ण कराएं।साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के मजदूरों को पलायन करने से रोके और उन लोगों को मनरेगा से जोड़ कर मनरेगा तहत कार्य कराएं ।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र में सटीक होकर सभी कार्यों को निष्पादन करें एवं वर्मी कंपोस्ट वगैरह का भी कार्य प्रारंभ करें। इस बैठक में बीपीओ हाशिम अंसारी,जेई असलेश तिवारी,एई बखतेयार आलम, भिखारी राम, प्रदीप रंजन, सुमन कुमार, अखिलेश कुमार सहित प्रखंड के पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33qBwqf
via IFTTT
Comments
Post a Comment