Skip to main content

Jharkhand daily news

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियो को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। डीसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़ डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी प्रभात कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी कृतिश्री ने संयुक्त रूप से मैट्रिक की परीक्षा में जिला टाॅप टेन में स्थान लाने वाली भदानीनगर आईएजी 28 यूनिट निवासी मुन्ना तिवारी की पुत्री स्वीटी कुमारी को सांकेतिक रूप से पांच हजार रूपया प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है।

जिला प्रशासन द्वारा स्वीटी को सम्मानित किये जाने पर भदानीनगर क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र के मुखिया पूनम देवी, पंसस राजेश गिरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, जगदीश बेदिया, आनंद दुबे, विद्यासागर ओझा, अनुप ठाकुर, अनुप सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य लोगो ने जिला प्रशासन को बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The administration honored the sweetie of Bhadaninagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RH93qV
via IFTTT

Comments