बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर-4 में रहने वाली शीला देवी (25 वर्ष) ने शुक्रवार को केरोसिन पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। महिला बिहार के नवादा जिला की रहने वाली है। जून में उसकी शादी बिरसानगर थाना के प्राइवेट चालक विश्वकर्मा शर्मा से हुई थी। महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास क्यों किया गया इसकी जानकारी थाना के चालक विश्वकर्मा शर्मा ने दी।
जुगसलाई- नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर दी जान
जुगसलाई थाना अंतर्गत महतो पाड़ा निवासी मो. आलम के बेटे मो. आरिफ (14 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रस्सी के सहारे वह फंदे से झूल गया। फंदे से उतारकर परिजन उसे टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना में मृतक के पिता के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाबालिग नशे का आदी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RDoIY7
via IFTTT
Comments
Post a Comment