Skip to main content

Jharkhand daily news

समर्पण वेलफेयर एसोसिएशन सोशल डेवलपमेंट संस्था की ओर से प्रखंड के तीन पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। संस्था के सचिव राजेश कुमार व कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में महिला समूहों का गठन कर पदाधिकारियों को संस्था के दायित्व से अवगत कराया गया। प्रखंड का कोऑर्डिनेटर कुमारी किरण वर्मा को बनाया गया। सुल्ताना पंचायत के ग्राम मेयातु में बैठक कर सर्वसम्मति से समूह के अध्यक्ष राखी कुमारी, सचिव शकुंतला देवी, कोषाध्यक्ष अनिमा देवी को चुना गया। कटकमदाग पंचायत में बैठक अध्यक्ष ममता देवी, सचिव फूल कुमारी, कोषाध्यक्ष आरती कुमारी, पसई पंचायत के बानादाग में आयोजित बैठक में अध्यक्ष ललित कुमारी, सचिव सोनी कुमारी व कोषाध्यक्ष के लिए रीना कुमारी का चुनाव किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GZd3Bb
via IFTTT

Comments