ऑटाे चालकाें और उनके परिवार के लिए 24 घंटे आई केअर मंगलवार 8 सितंबर से नेत्र जांच अभियान चलाएगा। यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा। हाड़ी विकास मंच इस अभियान में वाॅलेंटियरी मदद करेगा। आंखाें की जांच दाे जगहाें पर की जाएगी - झरिया की राजबाड़ी में संचालित 24 घंटे आई केअर में सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच और बैंक माेड़ के मीठू राेड में स्थित नेशनल विजन में दाेपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच। दाेनाें जगहाें पर आंखाें की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। साथ ही, जिन्हें चश्मे की जरूरत हाेगी, उन्हें सिर्फ 480 रुपए में पावर ग्लास के साथ चश्मा दिया जाएगा। साथ ही, जिनकी आंखों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड के जरिए कराया जाएगा।
अभियान के तहत दाेनाें जगहाें पर आधुनिक मशीनों से आंखाें की जांच की जाएगी। अपनी या अपने परिवार के किसी सदस्य की नेत्र जांच के लिए ऑटाे चालकाें काे ड्राइविंग लाइसेंस की फाेटाेकाॅपी लेकर आना हाेगा। साथ ही, कोरोना से बचाव के लिए उन्हें हर हाल में मास्क पहनकर ही आना हाेगा और सामाजिक दूरी का पालन भी करना हाेगा। अभियान के दाैरान हर दिन सीमित संख्या में ही लाेगाें की आंखाें की जांच की जाएगी। ऐसे में जांच सुनिश्चित कराने और भीड़-भाड़ से बचने के लिए 24 घंटे आई केअर के माेबाइल नंबर 9835112182 और नेशनल विजन के मोबाइल नंबर 9631801950 पर कॉल कर पहले से ही अपना नंबर लगवा लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZgpiQ6
via IFTTT
Comments
Post a Comment