ऑनलाइन क्लास नहीं लेने वाले शिक्षकाें के खिलाफ केयू ने आदेश जारी किया है। जाे शिक्षक जिस दिन ऑनलाइन क्लास नहीं लेंगे वे उस दिन अर्जित या चिकित्सा अवकाश पर रहेंगे।
नाेटिफिकेशन सभी कालेजों काे जारी कर अनुपालन करते हुए ऐसे शिक्षकाें काे चिन्हित करने काे कहा है। जबतक काॅलेज नहीं खुलते हैं तब तक स्थायी व घंटी आधारित शिक्षकाें काे नियमित ऑनलाइन क्लास लेनी है। ऑनलाइन क्लास क रिपोर्ट विवि. को भेजना है।
कई वरिष्ठ शिक्षक नहीं ले रहे ऑनलाइन क्लास
विवि काे लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि कई वरिष्ठ शिक्षक ऑनलाइन क्लास नहीं ले रहे हैं। यहीं नहीं विवि की वेबसाइट पर यू ट्यूब वीडियाे अपलाेड है, उसमें अधिकतर घंटी आधारित शिक्षक ही हैं।
30 सितंबर तक घर से काम करेंगे शिक्षक
शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व पदाधिकारी अपने घराें से रहकर ही काम करेंगे। प्रिंसिपल आवश्यकता पढ़ने पर कार्यालय बुला सकते हैं। यह आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RgHzbA
via IFTTT
Comments
Post a Comment