गढ़वा- भंडरियाप्रखंड क्षेत्र के जमौती गांव टेढीबर मैदान में स्व कपिल स्मृति क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें आसपास के इलाकों के कुल 32 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के विजेता टीम को 1500रुपए, बड़ा खशी उपविजेता टीम के लिए 1000 रुपए, छोटा खस्सी का पुरस्कार रखा गया है। टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच शनिवार को प्रखंड के करचाली फुटबॉल टीम व रमकण्डा प्रखंड के बरवा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया जिसका लोगो ने काफी लुफ्त उठाया।
मैच का शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह व जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ छोटु सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर व फुटबॉल को कीक मारकर किया गया।मुख्य अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। संजय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र का लोकप्रिय खेल फुटबॉल है यहां के युवाओं में फुटबॉल के प्रति काफी लगाव है। मौके पर पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुशील सिन्हा,बावन सिंह,राजपाल तिर्की ,सुमित मिंज,सिलानन्द केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kdnsHs
via IFTTT
Comments
Post a Comment