Skip to main content

Jharkhand daily news

तांतनगर ओपी क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तीन युवकाें ने मिलकर युवती के साथ दाे दिनाें तक सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे छाेड़कर भाग निकले। इस संबंध में युवती ने तांतनगर ओपी पहुंच कर तीनाें युवकाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस काे बताया कि 25 सितंबर काे उसके गांव में फुटबाल मैच चल रहा था। जहां युवती भी देखने के लिए गई थी।

मैच देखने के दाैरान एक युवक उसके पास आया जाे पहले से परिचित था। मैच खत्म हाेने के बाद युवक ने घर पहुंचा देने की बात कहकर युवती काे अपनी बाइक पर बैठा लिया। लेकिन युवक ने उसे घर पहुंचाने के बजाए दूसरी ओर ले गए। अन्य दाेनाें युवक भी पीछे-पीछे आने लगे। युवती ने इसका विराेध किया लेकिन वे लाेग माने नहीं। उसे कुजू की ओर ले गए जहां अलग-अलग जगह पर तीनाें युवकाें ने मिलकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन यानि 26 सितंबर काे कुजू के पास छाेड़कर भाग निकले। किसी तरह युवती अपने गांव पहुंची और अपने परिजनाें काे आपबीती बताई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cMlHyI
via IFTTT

Comments