Skip to main content

Jharkhand daily news

पीएम आवास योजना में मकान देने में उदासीनता बरतने वाले पोटका के प्रखंड समन्वयक (बीसी) तापस त्रिपाठी व पंचायत सचिव कुरमाल टुडू के वेतन निकासी पर रोक लगा कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश डीडीसी परमेश्वर भगत ने दिया है। डीडीसी बुधवार को पोटका प्रखंड का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उन्होंने प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि हरिणा पंचायत में पीएम आवास योजना की प्रगति दयनीय है। इनके खिलाफ कार्रवाई की। डीडीसी ने प्रखंड में अधूरे 83 आवास का निर्माण जल्द कराने का आदेश बीडीओ दिलीप कुमार महतो को दिया। कहा कि प्रवासी मजदूरों को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा से 80:20 के अनुपातिक बजट पर पक्का काम कराए।

बीडीओ के बाद सीओ पॉजिटिव, कार्यालय हुआ बंद

जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पॉजिटिव पाने के बाद अब अंचलाधिकारी भी पॉजिटिव हो गए हैं। बीडीओ के पॉजिटिव पाने के बाद जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। कार्यालय सोमवार को खुलेगा। बीडीओ निगेटिव हो गए होम क्वारेंटाइन में रह रहे हैं। दूसरी ओर से सीओ के पॉजिटिव होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा है। इन दोनों अधिकारियों में किसी तरह का लक्षण नहीं पाया है, जब जांच कराया तो पॉजिटिव पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ban on salary of Block Coordinator and Panchayat Secretary, who were indifferent in PM Housing Scheme


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3knCtGW
via IFTTT

Comments