Skip to main content

Jharkhand daily news

मानगो एनएच-33 के पास आशियाना के अनंतरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 810 में काम करने वाली पटमदा की 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 55 साल के ईट भट्ठा मालिक अनीश कुमार की तलाश में पुलिस जुट गई है। दूसरी तरफ शुक्रवार को पुलिस टेल्को मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से पीड़िता को सुबह अपने साथ मेडिकल चेकअप कराने ले गई।

दोपहर तीन बजे बच्ची का चेकअप कराया। शाम हो जाने की वजह से बच्ची का कोर्ट में बयान नहीं हो सका। पुलिस ने जांच कराने के बाद बच्ची को वापस ट्रस्ट में पहुंचा दिया। मालूम हो अनीश कुमार द्वारा घर में काम करने वाली बच्ची से 18 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक रोजाना रात में फ्लैट के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया जाता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mango: Medical checkup of rape victim in MGM, accused Brish kiln owner Aneesh absconding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ED3J54
via IFTTT

Comments