Skip to main content

Jharkhand daily news

कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीनपार्क के पास कीताडीह इमामबाड़ा निवासी टाल संचालक शहनवाज आलम पर रंगदारी नहीं देने पर दो राउंड फायरिंग की। घटना गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की है। फायरिंग का आरोप उलियान निवासी रोबिन हत्याकांड में सजायाफ्ता भानू मांझी व साथी (सरदार जी) पर लगाया है। घटनास्थल से दो खोखा जब्त किया है। शहनवाज के मुताबिक मंदिर बनाने के लिए तीन दिनों से भानू दो लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था। नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

बिना नंबर की स्कूटी पर साथी के साथ सवार होकर अाया। उसने एक हाथ में पिस्टल व दूसरे हाथ में देशी कट्टा पकड़ा था। मुंह में रूमाल बांधा था। चौकी पर बैठा देख निशाना लगाते हुए गोली मारी। शोर मचाने पर दूसरी गोली पिस्टल से मारी और फरार हो गया। कदमा थानेदार रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। दो खोखा को पुलिस ने जब्त किया। कदमा थाना में शहनवाज के बयान पर भानू मांझी व उसके साथी के खिलाफ रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है।

पीड़ित शाहनवाज की जुबानी घटनाक्रम
शाहनवाज ने कहा- मेरा 6 साल से टाल का कारोबार है। अपील बेल पर हाल में जेल से निकले सजायाफ्ता भानू दो लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था। मैंने देने से इनकार किया। गुरुवार शाम साढ़े चार बजे टाल के अंदर चौकी पर बैठा था। तभी बाहर में मुंह में रुमाल बांधे दो युवक आए। पीछे भानू बैठा था और स्कूटी एक सरदार ने चालू रखा थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Firing of two rounds on the operator for not giving two lakhs extortion money to build a temple in Kadama


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKr9RW
via IFTTT

Comments