Skip to main content

Jharkhand daily news

भारत सरकार के विज्ञान प्रसार विभाग से संबद्ध व लोहरदगा क्षेत्र के अग्रणी वैज्ञानिक संस्था भास्कर एस्ट्रो एसोसिएशन के द्वारा 16 सितंबर 2020 को ओजोन दिवस पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव वैद्यनाथ मिश्र ने बताया कि सर्वसम्मति से इस प्रतियोगिता का विषय पृथ्वी का प्रतिरक्षक ओजोन परत रखा गया है।

बताया गया कि प्रतियोगिता सिर्फ सीनियर वर्ग अर्थात् कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए है। विद्यार्थी अपनी सुविधा व अपने गाइड के अनुसार विषय से संबंधित किसी उपविषय का भी चयन करके पेंटिंग बना सकते हैं। लेकिन पेंटिंग में स्पष्ट रुप से मुख्य विषय व उपविषय का उल्लेख करना अनिवार्य है। पेंटिंग में अपना पूरा नाम, विद्यालय का नाम कक्षा व सम्पर्क सूत्र लिखना अनिवार्य है। पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। कहा गया कोरोना महामारी के कारण यह प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई जा रही है।

प्रतिभागी जन अपने पेंटिग को वैद्यनाथ मिश्र पतराटोली या ब्रजेश पाठक बौली बागीचा के आवास पर पहुंचा सकते हैं अथवा brajeshpathak2.bkp@gmail.com पर मेल सकते हैं या फिर 7004022856 पर वॉट्सऐप कर सकते हैं। कहा गया पेंटिंग संस्था के पास 16 सितम्बर 2020 को शाम 5 बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए, उसके बाद प्राप्त होने वाले पेंटिग्स पर विचार नहीं किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता में हमारे जजों के द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZyVY7f
via IFTTT

Comments