Skip to main content

Jharkhand daily news

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला जिला के अध्यक्ष सूरज देव सिंह ने कहा है कि क्षत्रिय समाज न्याय के साथ और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा। गुमला का क्षत्रिय समाज क्षत्रिय वीरांगना कंगना रनौत के साथ है। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की रची गयी षड्यंत्र की हो रही जांच में विपक्ष की भूमिका निभाने और सच बोलने की हिम्मत करने वाली कंगना रनौत के घर पर बुलडोजर चलवा कर उसे प्रताड़ित करने का काम महाराष्ट्र सरकार कर रही है। जिसका गुमला क्षत्रिय समाज विरोध करती है।

रविवार को डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में संपन्न क्षत्रिय समाज की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सूरज देव सिंह ने उक्त बातें कहीं। बैठक में कंगना के समर्थन में और महाराष्ट्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन के लिए एसडीओ से अनुमति लेने और जब तक अनुमति नहीं मिलती है तब तब सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना रनौत को समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लाल केशव नाथ शाहदेव, विजय बहादुर सिंह, रवीन्द्र सिंह, गणपति सिंह, राधेश्याम सिंह, जगनारायण सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू और हिन्दू संस्कृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ शिवसेना का गठन करने वाले बाला साहब ठाकरे के उत्तराधिकारी के शासन काल में साधु संतों की हत्या हो रही है।

बालीवुड के दबाव में महाराष्ट्र शासन न्याय और अन्याय को फर्क नहीं कर पा रही है। क्षत्रिय समाज न्याय का साथ देगा और अंतिम दम तक देगा। बैठक में सुरेश सिंह, शांतनु सिंह, मुकेश सिंह, केशव चन्द्र साय आदि शामिल थे। अंत में सुशांत सिंह राजपूत और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrRcyJ
via IFTTT

Comments