गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता की हर समस्या और सुख दुख का ध्यान मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा रखा जा रहा है। मंत्री के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी/कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता की हर छोटी बड़ी समस्या से अवगत हो रहे हैं। उनकी समस्याओं का हर संभव निदान कर रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ झामुमो नेता सह मंत्री के गढ़वा स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू ने बताया कि अगर समस्या बड़ी है तो उक्त समस्या को नेतृत्व स्तर पर रखा जा रहा है। जहां से लोगों की समस्याओं के निदान में मंत्री की ओर से आर्थिक सहयोग भी किया जा रहा है।
इस कड़ी में परिहारा गांव में अशोक सिंह की पत्नी कि निधन की खबर पाकर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से फुजैल अहमद एवं झामुमो महिला मोर्चा गढ़वा की प्रखंड अध्यक्ष शिला तिवारी, शमशेर अंसारी आदि ने तुरंत मृतका के घर पहुंच कर आर्थिक सहयोग किया। मरहटिया गांव में नंदू राम की मृत्यु की खबर सुनकर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, प्रखंड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद, उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, नारद तिवारी आदि ने पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। दुबे मरहटिया पंचायत के पहाड़ आश्रम टोला में मृतक स्व नंदलाल राम के निधन पर इनके घर पहुंचकर जिलाध्याक्ष तनवीर अहमद संग झामुमो कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने शोक-संवेदना व्यक्त किया।
साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग और अन्न प्रदान देकर इनकी अंत्येष्टि में एक सहयोग किया गया। इसके अलावे जिला व प्रखंड कमिटि द्वारा पंचायत कमिटि को निर्देश दिया गया कि मृतक की पत्नी से आवश्यक कागजात लेकर पेंशन और पारिवारिक लाभ से इन्हें अविलंब जोड़ने का काम करें। दुबे मरहटिया में जयपाल चौधरी के अकस्मात निधन की खबर पर मृतक परिवार को सांत्वना एवं सहयोग प्रदान किया। इसी प्रकार मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से संग्रहे कला में शहनाज बीबी की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FrBIxx
via IFTTT
Comments
Post a Comment