प्रखंड क्षेत्र के लोहरगाड़ा पंचायत में जलमिनार निर्माण में मामले की बीडीओ ने जांच की। बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने सोमवार को लोहरगाड़ा पंचायत पहुँच कर चिन्हित स्थल हुरका मेरौनी,और लोहरगाडा़ गांव में स्थल की जांच की। जिसमें 2 जलमीनार चिन्हित स्थल पर पाया गया वही 1जलमीनार चिन्हित स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर कोसडीहरा गाव में पाया गया ।
वही बाकी जलमीनार कहां,कैसे किस स्थान पर लगी है इसकी जांच नही हो सकी। जांच के दौरान बिना सूचना के स्थल बदल कर दूसरे जगह जलमीनार लगाए जाने को लेकर बीडीओ और पंचायत सचिव को उपमुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा, बीडीओ ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पैसे की गड़बड़ी मामले में मुखिया एवं पंचायत सेवक को रेकड़ सहित कैश बुक जमा करने का आदेश दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hSPcQ4
via IFTTT
Comments
Post a Comment