काेराेना महामारी का प्रभाव चक्रधरपुर रेल मंडल के 23 हजार रेलकर्मियों काे दुर्गापूजा में मिलने वाले बाेनस पर पड़ सकता है। इस बार दुर्गापूजा और दीपावली का पर्व रेलकर्मियों काे बाेनस के बगैर मनाना पड़ेगा। बता दें कि काेराेना के कारण महंगाई भत्ता भी पिछले छह महीने से फ्रीज किया हुआ है।
इसके अलावे वित्तीय वर्ष में रेलवे मुनाफा में रहने के बावजूद बाेनस देने काे लेकर गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ता की तरह रेलवे भी बाेनस काे फ्रिज करने के मूड में है। रेलवे की ट्रेड यूनियनों के आग्रह के बावजूद रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार ने अभी तक काेई पहल नहीं की है। बाेनस नहीं मिलने से चक्रधरपुर रेल मंडल में काम करने वाले 23 हजार से अधिक रेलकर्मियों काे त्याेहार के माैसम में मायूस रहना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cFzbwb
via IFTTT
Comments
Post a Comment