Skip to main content

Jharkhand daily news

गोला प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार महतो पिता गुनेश्वर महतो उम्र 28 वर्ष की मौत शुक्रवार रात को इलाज के दौरान रिम्स रांची में हो गई। बताया जाता है कि युवक 17 सितंबर को पत्नी के साथ अपने ससुराल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पत्नी के साथ नोक झोंक होने पर युवक ने हुल्लू गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर उसने दोनों हाथों से 440 वोल्ट तार को दोनों हाथों से पकड़ लिया था। जिससे वो पुरी तरह से झुलस गया था। परिजनों व सगे संबंधियों के द्वारा उसे रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज किया जा रहा था।

इसी बीच शुक्रवार रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शनिवार को संग्रामपुर स्थित मुक्ति धाम में कर दिया गया। घटना के संबंध में उक्त गांव के लोगों से पूछे जाने पर बताया कि युवक की शादी 8 वर्ष पूर्व प्रखंड क्षेत्र के बरियातू गांव में हुई थी। उसके दो पुत्र भी हैं। दो वर्ष पूर्व से युवक का घरेलू विवाद के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसी बीच हमारे समाज में गोजम जैसा कुप्रथा का चलन आया। इस अंधविश्वास में महिलाएं फंसी हुईं हैं। सभी महिलाएं अपनी भाभी को साड़ी पहुंचा रही हैं। इस कुप्रथा में फंसकर उस युवक की पत्नी ने भी अपने पति से साड़ी लेने की बात कही। युवक अपनी पत्नी की बातों को ध्यान न देते हुए आनाकानी करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे। आखिरकार युवक ने कहीं से पांच सौ रुपये व्यवस्था कर साड़ी पहुंचाने के लिए पत्नी के साथ ससुराल जाने लगा। ससुराल जाने के क्रम में फिर से दोनों के बीच रास्ते में ही नोकझोंक होने लागा। इसी बीच युवक ने रास्ते में हुल्लू गांव के पास ट्रांसफार्मर लदे पोल पर चढ़कर दोनों हाथों से 440 वोल्ट तार को पकड़ लिया था। जिससे वो पुरी तरह से झुलस गया था। इस अंधविश्वास वाली कुप्रथा से खासकर किसान वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। खेतों में आलू लगाने का समय आ गया है, आलू का बीज बाजार में 32 सौ से 3600 सौ रुपए तक मिल रहा है। किसान आलू बीज लेने के लिए पैसे की व्यवस्था कर रहे हैं। दूसरी ओर इस कुप्रथा ने लोगों को परेशान किए हुए है। पैसे हो या न हो भला अपनी पत्नी की बात टालने की किसकी हिम्मत है। फसल लगे न लगे भौजाई को साड़ी पहुंचाना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEW9rw
via IFTTT

Comments