श्री राम नवमी पूजा महासमिति जनरल व जय भवानी संघ पूजा कमेटी के संयोजक मुरली श्याम सोनी ने जिले के सभी पूजा कमेटियों से कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन के दिशा निर्देश के आलोक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन ने अभी तक इसके लिए कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं किया है। लेकिन रांची प्रशासन द्वारा वहां के पूजा समितियों को सुझाव दिया गया है कि भव्य पंडाल का निर्माण नहीं होगा।
भीड़ नहीं लगाना है। साथ ही भंडारा नहीं चलेगा। जबकि मूर्ति का निर्माण छोटा रूप में होगा। पूजा पाठ विधिवत किया जाएगा। इसी निमित गढ़वा जिला के तमाम दुर्गा पूजा समिति व पंडाल समिति से आग्रह है कि वे अपने-अपने समितियों का गठन करते हुए दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी करें। जिस प्रकार रांची में निर्णय लिया गया है। उसी प्रकार गढ़वा जिला में भी पूजा की तैयारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32RQzKG
via IFTTT
Comments
Post a Comment