Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना मामले की जांच के लिए पूर्वी सिंहभूम में निरीक्षण कर रही केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम बुधवार सुबह रांची के लिए रवाना हो गई। टीम में शामिल डॉ. तापस कुमार राय, डॉ. पूर्णिमा तिवारी व डॉ. अमरेंद्र महापात्रा ने इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए सुझाव भी दिया। यह टीम रांची पहुंचकर जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव सह राज्य के अधिकारियों के साथ साझा करेगी। टीम ने निर्देशित किया है कि जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को कहा।

इसके साथ ही वैसे इलाके जो कि हाॅट स्पाॅट साबित हो रहे हैं, जैसे मानगो, कदमा, गोविन्दपुर में जांच बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने को कहा है। ग्रामीण इलाके में जांच की संख्या कम है, ऐसे में इन क्षेत्रों के लोग भी ज्यादा से ज्यादा जांच कराएं। इसके साथ ही मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जांच होनी चाहिए

टीम ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव के साथ संपर्क में आए लोगों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जांच की जानी चाहिए। पाॅजिटिव मरीजों को कोविड सेंटरों मेंं रखा जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Central team leaves for Ranchi, increase investigation in said area, Mango, Kadama and Govindpur areas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hc86Bn
via IFTTT

Comments