डीएमओ आनंद कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह औरंगा नदी के बेहराटांड बालू घाट से अवैध बालू का उठाओ करते चार ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर में जेएच01के- 2513, जेएच03एस-7045, जेएच08एफ-4537 व जेएच19ए-3465 शामिल है। डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि नदी से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है।
इसके बाद सुबह छापेमारी की गई। इसमें चार ट्रैक्टरों को नदी से अवैध बालू का उठाव करते पकड़ा गया है। जब्त सभी ट्रैक्टरों को थाना को थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 15 अक्टूबर तक वैध या अवैध नदी से बालू का उठाव पूरी तरह बंद है। उसके बावजूद भी ट्रैक्टर मालिक बालू का उठाव कर रहे हैं तो गलत है। ऐसी सूचना पर लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी अवैध बालू का उठाव करते कई ट्रैक्टरों को पकड़ा जा चुका है। अवैध बालू उठाव को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kcdRkd
via IFTTT
Comments
Post a Comment