डिजिटल इंडिया के शोर के बीच सदर प्रखंड की कुल्लुकेरा पंचायत में लोग अब भी मोबाइल नेटवर्क से महरूम है। मोबाइल नेटवर्क से अलग-थलग पड़े इस पंचायत में लगभग 10 हजार की आबादी इस दंश को झेलने के लिए विवश है। बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी से बात करना बहुत आवश्यक हो तो लोग गांव से बाहर निकलते हैं और करीबन एक किलोमीटर की दूरी तय करने करते हुए मोबाइल सिगनल पर नजर गड़ाए रहते हैं।
इस दौरान कभी छत्तीसगढ़ तो कभी सिमडेगा के टावर का सिग्नल आ जाए तो बात करना संभव हो पाता है। जानकारी के अनुसार कुलुकेरा पंचायत क्षेत्रफल और राजस्व के मामले में सदर प्रखंड में पहले नंबर पर है। गांव के मुखिया सोमरा राम, कोंदेश्वर राम, ओंकार केसरी, हरिजीवन राम, मुरारी प्रसाद आदि ने बताया कि पहले यहां एयरटेल का टावर था जो वर्ष 2015 में बंद हो गया। इसके बाद लगभग एक वर्ष पूर्व यह जिओ का टावर बनकर तैयार हुआ लेकिन नेटवर्क बहाल नहीं हुआ है। कहा गया कि वर्तमान में कोरोना संकट के कारण स्कूल बंद है और बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। कुलुकेरा में बच्चे नेटवर्क नहीं होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई से भी दूर हैं। वहीं लोगों को भी कई परेशानी हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEXpLg
via IFTTT
Comments
Post a Comment