Skip to main content

Jharkhand daily news

दो बैंक खाताधारियों के खातों से 90 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार हेसला निवासी मो रजी अनवर को फोन कर रिया शर्मा बताते हुए लोन की बात की और उससे ईमेल-आईडी लेकर पहचान पत्र, पेन कार्ड, आधार सहित कई जरुरी कागजात का डिटेल की मांग की।

इसके बाद खाता से 250 रुपए काटने के बाद 25 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। उन्होंेने, इसे लेकर थाना में केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर कोठार चौक निवासी मंगल साव को भी फोन कर एटीएम बंद होने की बात कहकर उससे ओटीपी की जानकारी मांगी। इसके बाद उसके केनरा बैंक के खाता से 14 हजार 500 और 50 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32J1zKe
via IFTTT

Comments