Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार परिसर में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज गोस्वामी (45) के रूप में की गई। घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है। जानकारी अनुसार मृतक होटल संचालक था। सोमवार की सुबह 5 बजे घर से चाय पीने की बात कहकर निकला था। और होटल में आकर रस्सी के सहारे सीलिंग में लटककर आत्महत्या कर ली। आसपास ग्रामीण जब होटल के पास पहुंचे तो लोगों ने उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा शोर मचाया।

जिसके बाद ग्रामीणों होटल के समीप पहुंच आनन फानन उसे फंदे से उतरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का घर होटल से 100 मीटर की दूरी पर है। मृतक की पत्नी व तीन बच्चे है। परिजन शव को आनन-फानन में ले जाने की तैयारी कर रहे थेl इसी बीच गुप्त सूचना पाकर पुलिस मृतक के घर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की मानें तो अनलॉक के बाद भी होटल से अच्छी कमाई नहीं हो रही थी। जिससे वह आर्थिक तंगी में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrr2vP
via IFTTT

Comments