बीडीओ विष्णु देव कच्छप ने प्रखंड सभागार में सोमवार को झारखंड राज्य खाद्य योजना को लेकर प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की। जरूरतमंद लाभुकों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ने को लेकर 17 से 30 सितंबर तक आवेदन देने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही जरूरतमंद लाभुकों के चयन को लेकर अपने अपने पंचायत क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा की जानकारी देकर जरूरतमंद लाभुकों को इस योजना से जोड़ने, उपस्थित सभी कर्मियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किए जाने वाले सभी कार्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव, प्रभारी जीपीएस कुंवर राम मोची, अंचल निरीक्षक चंद्र प्रकाश मेहता, कनीय अभियंता मनीराम उरांव, विष्णु उरांव, राहुल कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिन्हा, सुशील, नवल किशोर सहित सभी पंचायत के पर्यवेक्षक, मुखिया, पंचायत सचिव व आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35W5Zzx
via IFTTT
Comments
Post a Comment