Skip to main content

Jharkhand daily news

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से रविवार काे जेईई एडवांस की परीक्षा आयाेजित की गई। जमशेदपुर के कुल तीन परीक्षा केंद्र इयान डिजिटल, आरवीएस इंजीनियरिंग काॅलेज व अल कबीर पाॅलीटेक्निक काे बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 9.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे, दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक हुई।

काेविड-19 की वजह से परीक्षा काे लेकर सभी केंद्राें पर विशेष सतर्कता बरती गई। छात्राें के लिए मास्क अनिवार्य था। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी ने अपने हाथाें काे सैनेटाइजर किया। टेंप्रेचर की जांच की गई। इस सारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षार्थियाें काेे परीक्षा शुरू हाेने से करीब एक घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दे दिया गया था। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के तीनाें केंद्राें में करीब 650 से अधिक परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। इसका रिजल्ट पांच अक्टूबर को आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 650 students gave JEE Advanced, examination in two shifts at three centers in the city, result will come on October 5


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30cNOls
via IFTTT

Comments