Skip to main content

Jharkhand daily news

साकची टैंक रोड पर एसडीओ नीतीश कुमार ने बिना मास्क के बाइक सवार सिपाही और एएसआई अभिनंदन प्रसाद को रोका तो उसने खरीखोटी सुनाई और फिर बदसलूकी की। दोनों सोनारी थाना के हैं। साकची बाजार करने आए थे। साकची थानेदार कुणाल कुमार ने बीच-बचाव किया। एसडीओ ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने कहा शिकायत मिली है। रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई करेंगे।

क्या है मामला

हुआ यूं कि एसडीओ नीतीश कुमार, जेएनएससी पदाधिकारी और साकची थानेदार संयुक्त रूप से कोरोना संक्रमण को लेकर साकची में छानबीन करने पहुंचे। एसडीओ ने बाजार करने आए लोगों तथा साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर नजर रखी। इसी बीच टैंक रोड में एक बाइक सवार दो लोगाें को रोका। बाइक चलाने वाला सिपाही मास्क नहीं पहना था जबकि एएसआई मास्क में था। एसडीओ ने कहा कि आप बिना मास्क के हैं, यह गलत है। मास्क क्यों नहीं पहना आपने?। इतना सुनने के बाद एएसआई ने वर्दी का ताव दिखाया और एसडीओ को खरीखोटी सुना दी। इस दौरान साकची थानेदार पहुंचे और बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। किसी तरह उसे शांत कराया गया।

एसडीओ बोले

एसडीओ नीतीश ने बताया कि जांच के दौरान एक बाइक पर दो लोग जा रहे थे। बाइक चलाने वाला मास्क नहीं पहना था। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति मास्क पहना था। रोका तो उसने उदंडता की। पीछे बैठा व्यक्ति एएसआई था जबकि गाड़ी चलाने वाला सिपाही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Sakchi, the SDO misbehaved with Sonari's soldiers and ASI without going on masks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m6P3vT
via IFTTT

Comments