Skip to main content

Jharkhand daily news

बुधवार की दोपहर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए एक ही गाड़ी में बैठ कर केली बंगला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और डॉ. उमेश प्रसाद दोनों अलग-अलग राग अलाप रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि वे डॉ. उमेश प्रसाद के साथ उन्हीं की गाड़ी से केली बंगला गए थे। दूसरी ओर डॉ. उमेश प्रसाद इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां तक कहा कि डॉ. उमेश प्रसाद उनके सहकर्मी हैं। वे अपने सहकर्मी के साथ नहीं जाते, तो क्या किसी अपराधी के साथ जाते। उन्होंने बताया कि रिम्स निदेशक का बंगला रिम्स कैंपस के अंतर्गत ही आता है।

जो स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों में से एक है। मैं अपने संसाधन के निरीक्षण के लिए गया था। रिम्स कैंपस में कौन सी चीज कहां और किस अवस्था में है, उसे देखने का मेरा पूरा अधिकार है। रही बात जेल प्रशासन से अनुमति लेने की बात, तो मैं फिर कहता हूं कि मैं किसी कैदी से मिलने नहीं गया था। तीसरा प्रश्न कि मंत्री ने केली बंगला जाने के लिए अपनी गाड़ी का प्रयोग क्यों नहीं किया? मंत्री ने कहा, क्योंकि वे जेल मैनुअल का उल्लंघन नहीं करना चाहते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RWQHCl
via IFTTT

Comments