Skip to main content

Jharkhand daily news

कुमारडुंगी थाना के बलंडिया- मझगांव सड़क पर जानमबुरु जंगल में 28 सितंबर की रात दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दुधपनी गांव निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र लागुरी की मृत्यु हो गई। इस घटना में मृतक का 25 वर्षीय भतीजा मथुरा लागुरी जख्मी हो गया। उसे चाईबासा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दोनों व्यक्ति बलनडिया से अपना गांव लौट रहे थे। इस भिड़ंत में सामने वाली दूसरी मोटरसाइकिल में सवार युवक और युवती जख्मी हो गए हैं। दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जख्मी 23 वर्षीय जमादार होंनहागा और उसकी 18 वर्षीय साली मिथिला पिंगुवा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cGtHkQ
via IFTTT

Comments