जमशेदपुर में औद्योगिक शहर की स्थापना के मामले में शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन रांची में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह मामला करीब तीन साल से ठंडे बस्ते में दबे रहने के बाद एक बार फिर चर्चा में है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों विधानसभा में मामले को उठा इस दिशा में सरकार के स्तर पर की कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके बाद सरकार सक्रिय हुई है। विधायक ने सरकार के इस पहल को स्वागत योग्य कदम भी बताया है।
क्या है औद्योगिक शहर
करीब तीन साल पहले शहर को दो भागों में विभाजित करते हुए औद्योगिक शहर व नगर निगम के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। सरकार ने तय किया था कि टाटा स्टील व अन्य कंपनी जिस स्थान पर है उन स्थानों, कंपनी के क्वार्टर, कंपनी की ओर जनसुविधा के लिए बनाए संरचना व टाटा लीज की जमीन पर बसी बस्ती को औद्योगिक शहर का हिस्सा बनाया जाएगा। शहर की करीब 116 बस्ती को मिलाकर नगर निगम का हिस्सा बनाया जाएगा। इस पर दोनों पक्ष तैयार थे। सरकार व प्रशासन का तर्क है कि औद्योगिक शहर का हेड डीसी को बनाया जाए व टाटा स्टील समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि को इसमें सदस्य बनाया जाए। टाटा स्टील सरकार व प्रशासन के प्रस्ताव पर तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब इसपर फिर नए सिरे से चर्चा हो रही है। औद्योगिक शहर व नगर निगम क्षेत्र का सीमांकन करने के बाद तत्कालीन डीसी अमित कुमार ने सरकार को प्रस्ताव भी भेजा था।
झारखंड इंटक की कार्यकारिणी की मीटिंग 12 सितंबर को होगी
झारखंड इंटक कार्यकारिणी की वर्चुअल जूम मीटिंग 12 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे होगी, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा- मीटिंग में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, ख्याति प्राप्त इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, धनबाद के इंटक नेता अजब लाल शर्मा शर्मा व अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। झारखंड इंटक वर्किंग कमेटी का स्वागत, पिछली मीटिंग के मिनट्स को मंजूरी, वर्तमान स्थिति पर चर्चा, एकाउंट पासिंग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hfJuaV
via IFTTT
Comments
Post a Comment