गोविंदपुर और परसुडीह के आसपास के इलाके में लगभग 18 हजार घरों में दो दिन से जलापूर्ति बंद थी। रविवार से गदड़ा समेत कई इलाके में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। ठेका कंपनी को बकाया राशि के भुगतान का आश्वासन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने दिया, जिसके बाद रविवार को टंकी में पानी भरने का काम शुरू हुआ।
गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, जसकनडीह, तुपुडांग, गांधीनगर, भूमिज टोला समेत कई इलाके में जलापूर्ति दोपहर में की गई। शेष इलाके में सोमवार से जलापूर्ति होगी। इससे पहले पानी की सप्लाई बंद होने पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को तुरंत जलापूर्ति शुरू करने और समस्या का समाधान करने को कहा, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। मालूम हाे कि ठेका कंपनी छोटा गोविंदपुर बागबेड़ा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का 4.75 करोड़ रुपए बकाया है।
जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों से बात की गई और तुरंत समस्या का समाधान कर घरों में पानी आपूर्ति करने को कहा गया था। कुछ इलाके में पानी सप्लाई शुरू हुई है। शेष इलाके में सोमवार से जलापूर्ति होगी। इस मामले में उपायुक्त के साथ बैठक कर रास्ता निकालेंगे।
-मंगल कालिंदी, विधायक, जुगसलाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ia6ys3
via IFTTT
Comments
Post a Comment