Skip to main content

Jharkhand daily news

जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के पांचवे दिन सोमवार को गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उरांव टोला गुर्दी में विद्यालय व गांव के सभी बच्चों को बुलाकर उनके बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।

इस दौरान बच्चों को कॉपी ,पेन , पेंसिल , इरेज़र , इंस्ट्रूमेंट बॉक्स आदि बितरण किया गया lइस कार्यक्रम के प्रायोजक पवन अग्रवाल थे । इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर उनके बीच फेस मास्क का भी वितरण किया गया। जायन्ट्स आस्था के सदस्य विकास कुमार ने बच्चों को लगातार पढ़ाई में लगे रहने की बात कही। सुबह शाम जरूर समय निकाल कर पढ़ाई करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZU8wx
via IFTTT

Comments