उलीडीह में सब्जी बेचने वालों को टाइगर मोबाइल के जवानों ने सोशल डिस्टेंशन का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए लाठी पीटा। इसके बाद सभी दुकानदार अपने वाहनों से सब्जी समेटकर उलीडीह थाना पहुंच गए और जवानों पर कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। खबर मिलने पर सब्जी विक्रेताओं के पक्ष में भाजपा नेता विकास सिंह ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं उलीडीह थानेदार धनंजय बैठा ने कहा- जवानों ने किसी को नहीं पीटा है।
सब्जी विक्रेताओं को गांधी मैदान में जगह दी है तो वे लोग सभी कोविड-19 का नियमों का उल्लंघन कर बीच सड़क पर सब्जी बेच रहे थे। जवानों ने उनको मना किया। इधर, दुकानदारों ने कहा- जिउतिया पर्व को लेकर सामान ज्यादा होने की वजह से सभी सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे। तभी टाइगर मोबाइल के जवान आए और बगैर कुछ बोले मारपीट करने लगे। फिलहाल उलीडीह थाना में आधा घंटा हंगामा चलने के बाद पुलिस ने समझाकर सब्जी विक्रेता और नेता को भेज दिया।
इधर, एसडीओ से बदसलूकी मामले में सोनारी थाना का एएसआई सस्पेंड, मांगा स्पष्टीकरण
साकची में कोविड-19 को लेकर चल रहे अभियान में एसडीओ से बदसलूकी करने वाले सोनारी थाना के एएसआई अभिनंदन प्रसाद को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। साकची थानेदार की रिपोर्ट और वायरल वीडियो को देखने के बाद एसएसपी ने सस्पेंड किया। एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने कहा- अभी जांच रिपोर्ट में सिविल लिवास में बाजार आए सोनारी थाना के एएसआई को दोषी पाया है। उनके साथ आए सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण आने के बाद यदि उनकी किसी भी तरह की संलिप्तता मिलती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 9 सितंबर को दिन में एसडीओ, जेएनएससी व साकची थानेदार दजांच अभियान चलाया गया। सोनारी थाना के एएसआई को बिना मास्क के एसडीओ ने पकड़ा था, उसने एसडीओ के साथ बदसलूकी की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hiWIUm
via IFTTT
Comments
Post a Comment